Home छतरपुर पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग

पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग

9
0
Jeevan Ayurveda

96 में से 77 रहे उपस्थित, 7 मार्च से दिया जाएगा प्रशिक्षण
छतरपुर। कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के परिणाम अंतिम रूप से जारी कर दिए गए हैं। मंडल के निर्देशानुसार शनिवार को जिला मुख्यालय पर पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेजों का सत्यापन जिला स्तर पर किया गया। छतरपुर जिले से परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण के लिये कलेक्टर कार्यालय में काउंसलिंग रखी गई।
भू-अभिलेख अधीक्षक आदित्य सोनकिया ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 में जिले से कुल 96 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उक्त 96 अभ्यर्थियों में से कुल 77 अभ्यर्थी काउंसलिंग में उपस्थित हुए। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। श्री सोनकिया के अनुसार काउंसलिंग में उपस्थित रहे अभ्यर्थियों को आगामी 7 मार्च से प्रशिक्षण दिया जाएगा, और इस तारीख को ही उनकी नियुक्ति तिथि मानकर वेतन की गणना की जाएगी। अभ्यर्थियों की परिवीक्षा अवधि दो वर्ष की होगी तथा इसके बाद पटवारियों को कार्यक्षेत्र दिए जाएंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here