Home छतरपुर चरम पर है जिला शिक्षा अधिकारी की मनमानी

चरम पर है जिला शिक्षा अधिकारी की मनमानी

Jeevan Ayurveda

शिक्षकों से कराया जा रहा गैर शिक्षकीय कार्य, शासन के निर्देशों का कर रहे उल्लंघन
छतरपुर। अपनी विवादास्पद कार्यशैली के चलते लंबे समय से विवादों में चल रहे जिला शिक्षा अधिकारी एम.के. कौटार्य की मनमानी इन दिनों चरम पर है। ताजा मामला उनके द्वारा शासन के निर्देशों का उल्लंघन किए जाने का है। दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कुछ शिक्षकों को अपने कार्यालय में अटैच कर शासकीय निर्देशों का उल्लंघन करते हुए गैर शिक्षिकीय कार्य कराये जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बक्सवाहा ब्लॉक के कन्या संकुल की प्राथमिक शाला मछंद्री में नवनियुक्ति से पदस्थ शिक्षिका कविता पालीवाल को जिला शिक्षा अधिकारी एम.के. कौटार्य ने विगत 6 माह से डीईओ कार्यालय में क्रीड़ा, निर्वाचन कार्य के नाम पर अटैच कर रखा है, जबकि चुनाव समाप्त हुए 3 माह बीत चुके हैं। नई नियुक्ति होने के कारण यह महिला शिक्षकीय कार्य के अनुभव से वंचित हैं। सूत्रों का कहना है कि डीईओ एम.के. कौटार्य ने कलेक्टर संदीप जी. आर के निर्देशों का हवाला देकर महिला शिक्षिका को अटैच किया है और महिला शिक्षिका 15 दिन में एक दिन हस्ताक्षर करने डीईओ ऑफिस जाती हैं, जिसके प्रमाण स्वरूप सीसीटीवी वीडियो भी हैं। वहीं विभाग के लोगों का कहना है कि डीईओ ने लेनदेन कर महिला शिक्षिका को विशेष छूट प्रदान कर रखी है। डीईओ ने इसी तरह से कुछ अन्य शिक्षकों को भी गैर शिक्षकीय कार्य से डीईओ ऑफिस में अटैच कर रखा है। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शाला मछंद्री में 172 बच्चों के लिए कुल 5 शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें से एक महिला शिक्षिका कविता पालीवाल डीईओ ऑफिस में अटैच है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here