Home क्राइम संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश

संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश

8
0
Jeevan Ayurveda

मायके वालों ने लगाए करंट लगाकर हत्या करने के आरोप

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरगंज में गुरूवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला की उसी के घर में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं और मामले की जांच शुरु की गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस युवती की मौत हुई है उसका नाम फूला कुशवाहा उम्र 21 वर्ष है और वह किशोरगंज निवासी संतोष कुशवाहा की पत्नी है। बताया गया है कि महिला जिस पलंग पर रात को सोई थी सुबह उसी स्थान पर उसकी लाश मिली है। पलंग के नीचे विद्युत जार पड़े मिले हैं साथ ही इन विद्युत तारों में एक फंदा भी बना हुआ पाया गया है, जिसके चलते मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए और पंचनामा कार्यवाही के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here