Home छतरपुर खेलते समय छत से नीचे गिरा बालक, बुरी तरह हुआ घायल

खेलते समय छत से नीचे गिरा बालक, बुरी तरह हुआ घायल

Jeevan Ayurveda

चंदला अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

छतरपुर। जिले के चंदला कस्बे में रहने वाले पटेल परिवार का 3 वर्षीय बालक खेलते समय छत से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था। परिजन गंभीर हालत में बच्चे को चंदला अस्पताल ले गए लेकिन परिजनों के मुताबिक अस्पताल में बच्चे को समुचित उपचार नहीं दिया गया था तथा चिकित्सक और वार्ड बॉय के द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। फिलहाल परिजन घायल बच्चे को जिला अस्पताल लाए हैं, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंदला के वार्ड नंबर 7 के निवासी मंगल सिंह पटेल का दो वर्षीय पुत्र अभय दोपहर के वक्त घर की छत पर खेल रहा था तभी वह छत से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन बच्चे को चंदला अस्पताल ले गए, जहां परिजनों को चिकित्सक नहीं मिले। परिजनों के मुताबिक उन्होंने चंदला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रवि अहिरवार को फोन लगाया जिस पर उन्होंने अस्पताल आने से इंकार कर दिया। परिजनों को मजबूरी में एक वार्ड बॉय से बच्चे का प्राथमिक उपचार कराना पड़ा। चूंकि बच्चे को अधिक दर्द हो रहा था इसलिए परिजनों ने वार्ड बॉय से दर्द का इंजेक्शन लगाने के लिए कहा, जिस पर वार्ड बॉय भड़क उठा और उसने अभद्रता करते हुए बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया। इतना ही नहीं परिजनों के मुताबिक बच्चे के इलाज के लिए मलहम-पट्टी भी उन्हें खुद खरीदकर लानी पड़ी। उक्त घटनाक्रम के बीच लगातार बच्चे के सिर से खून बहता रहा। जब परिजनों को लगा कि यहां इलाज नहीं मिलेगा तब वे 108 एंबुलेंस से बच्चे को जिला अस्पताल लाए। एंबुलेंस के लिए भी परिजनों को करीब डेढ़ तक परेशान होना पड़ा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here