Home छतरपुर चिकित्सकों की मनमानी से परेशान हो रहे मरीज

चिकित्सकों की मनमानी से परेशान हो रहे मरीज

Jeevan Ayurveda

चैंबर के बाहर घंटों करना पड़ रहा इंतजार, नदारत रहते हैं चिकित्सक

छतरपुर। जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों की मनमानी से मरीजों तथा उनके परिजनों को भारी परेशानी हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों के कैबिन के बाहर बड़ी संख्या में मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते मिले, जिनका कहना था कि उन्हें चिकित्सकों को अपनी रिपोर्ट दिखाना है लेकिन काफी देर से वे नदारद हैं। गौरतलब है कि जिस वक्त मरीज और उनके परिजन चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे, वह समय लंच का भी नहीं था, जिससे स्पष्ट है कि ड्यूटी के दौरान चिकित्सक अपने स्थान से नदारद थे।चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रहे मरीज के परिजन मुन्ना, कौशल्या चौरसिया महाराजपुर, बाबूलाल गौरारी, इंद्रपाल पटेल पनौठा, बाबू राय दरगुवां आदि ने बताया कि वे करीब एक घंटे से चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। परेशान लोगों ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक मरीजों तथा उनके परिजनों को एक्स-रे, जांच आदि कराने के लिए बाहर भेज देते हैं और अपने स्थान से लापता हो जाते हैं। बाद में जांच रिपोर्ट दिखाने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को परेशान होना पड़ता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here