
छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई में आए गौरिहार जनपद की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा की महिला सरपंत्र के पुत्र ने कलेक्टर को आवेदन देकर उसका स्थानांतरण कराए जाने की मांग की है। आवेदन देने आए राजा भैया पाल ने बताया कि वर्तमान में उसकी मां गांव की सरपंच हैं। पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक वीरेन्द्र तिवारी द्वारा ठीक ढंग से कार्य नहीं किए जा रहे हैं। चूंकि वीरेन्द्र तिवारी पूर्व सरपंच का रिश्तेदार है इसलिए वह उसी के कहे अनुसार काम करता है, जिस कारण से पंचायत के लोग परेशान हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर राजा भैया पाल ने वीरेन्द्र तिवारी का स्थानांतरण किए जाने की मांग की है।







