Home छतरपुर ज्ञान सूर्य शिव प्रकट हुआ है अज्ञान अंधेर मिटाने को- ब्रह्माकुमारीज

ज्ञान सूर्य शिव प्रकट हुआ है अज्ञान अंधेर मिटाने को- ब्रह्माकुमारीज

Jeevan Ayurveda

मूल्यनिष्ठ समाज बनाने नई आशाएं लाई विषय पर महाराजपुर में आयोजित कार्यक्रम

छतरपुर। जब हम अपने अंदर दैवी मूल्यों को धारण करेंगे और अपने देवताई संस्कारों को प्रत्यक्ष करेंगे तभी इस दुनिया में मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना होगी। वर्तमान समय कहते हैं कि दिव्य गुण प्रेम, शांति, सुख, एक दूसरे के प्रति सहानुभूति ऐसे अनेक गुण हमारे जीवन से ऐसे सूख रहे हैं जैसे जलाशयों में पानी सूख रहा है और इसीलिए मूल्य विहीन समाज बनता जा रहा है। मूल्यों की गिरावट इंसान के मूल्य को कम कर रहे हैं इसीलिए इंसान की इंसानियत भी खोती जा रही है और समाज में दुराचार भ्रष्टाचार शराबखोरी आदि बढ़ती जा रही है। ज्ञान सूर्य प्रकट हुआ है अज्ञान अंधेर मिटाने को, जागो आया है सोए भाग्य जगाने को अर्थात अब पुन: ज्ञान सूर्य परमात्मा शिव कलयुग की घोर अंधियारी रात्रि में अवतरित होकर इस कलयुग की रात्रि को समाप्त कर सतयुगी सवेरा लाने के लिए हम सभी का आवाहन कर रहे हैं।उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय किशोर सागर द्वारा महाराजपुर के बड़े मंदिर में मूल्यनिष्ठ समाज बनाने नई आशाएं लाई शिव जयंती फिर है आई विषय पर कार्यक्रम में बीके कल्पना ने व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में बड़े मंदिर के पुजारी दीपू महाराज, समाजसेवी उत्तम दास चौरसिया, अंबिका चौरसिया सहित समाज के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर बीके रीना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर एक की केयर करना है, हर एक की बातों को ध्यान से सुनना है अर्थात शेयर करना है और जीवन में ऐसे कार्य करना है की हर एक हमसे इंस्पायर हो। यह जीवन बिताने के लिए नहीं है यह जीवन बड़ा अनमोल है खुलकर जीने के लिए है और शुभकामना से हमें जो मिला है उसको प्रभु प्रसाद समझ सर्व को बांटने के लिए है।इस अवसर पर नन्ही मुन्नी बाल कलाकारों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई तत्पश्चात परमपिता शिव की आरती और शिव का ध्वज फहराया गया और सभी ने शिव ध्वज के नीचे अपने जीवन को परिवर्तन करने की और जीवन से नशे की आदतों को छोडऩे की प्रतिज्ञा की। कार्यक्रम के अंत में बीके सुमन बहन ने सभी को मेडिटेशन कराया और ईश्वरीय प्रसाद और साहित्य भेंट स्वरूप प्रदान किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here