Home छतरपुर सामूहिक कन्या विवाह में 9 जोड़ो ने थामा एक दूसरे का हाथ

सामूहिक कन्या विवाह में 9 जोड़ो ने थामा एक दूसरे का हाथ

Jeevan Ayurveda

मारुति मानस संघ द्वारा सातवां सामूहिक सर्व धर्म कन्या विवाह का हुआ आयोजन

हरपालपुर। बुधवार को बसंत पंचमी पर नगर के बारिया धाम वाले मंदिर पर मारुति मानस संघ द्वारा सर्व समाज कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 9 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। इस विवाह सम्मेलन में मारुति मानस संघ एवं नगर वासियों द्वारा जमकर दान दिया गया।कार्यक्रम में रीति रिवाज के अनुसार बैंड बाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गो से घुड़चढ़ी की रस्म अदा की गई तो वर-वधु के साथ आने वाले मेहमानों के लिए जलपान भोजन की उचित व्यवस्था तक की गई। नवविवाहित जोड़ों को नगर के गणमान्य लोगों ने आर्शिवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट किए। मारुति मानस संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल व सचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से यह सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन है जिसमें सभी समाज की 9 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया है। 9 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। संघ की ओर से सभी 9 कन्याओं को उपहार सहित घरेलू सामान व आभूषण व कपड़े आदि दिए गए। मारुति मानस संघ के सदस्य नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल सोन्टू ने बताया कि गरीब कन्याओं की शादी कराना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। शादी के बोझ से कई परिवार जीवन भर कर्ज के तले दब जाते है जिनका विकास नहीं हो पाता। ऐसे परिवार के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन एक बेहतर विकल्प है। सामूहिक विवाह सम्मेलन से दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई पर लगाम लगेगी।मंदिर पुजारी गोलू महाराज नीरज पाठक,जगदीश पटैरिया,विनोद अग्रवाल प्रदीप गुप्ता केशव अग्रवाल मनीष पुरवार परमानंद सोनी पल्ले भैया, सिया सारण गुप्ता सरदार बस्से चाचा, लल्लन महाराज सत्य प्रकाश कनकने रामजी सोनी,अखिलेश विश्वरी , राम जी गुप्ता मनोज गुप्ता मनीष अग्रवाल संजय गुप्ता, महेश गोयल ग्वालियर,धीरज नगरिया शिवम अग्रवाल, मनी जडिय़ा, सहयोग के लिए समिति के अध्यक्ष अमित अग्रवाल पेट्रोल पंप वालों सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के काफी पदाधिकारी मौजूद रहे।नए जोड़ों में शिवानी यादव संग गिरजाशंकर यादव अमां, राखी अहिरवार संग अजय अहिरवार गुढो, नीरू प्रजापति संग राजेंद्र प्रजापति सरसेड़ , भावना विश्वकर्मा संग विपिन विश्वकर्मा निवासी हरपालपुर, शिवानी विश्वकर्मा संग विकास विश्वकर्मा निवासी हरपालपुर, गायत्री सेन संग मोहित सेन निवासी हरपालपुर, दीपिका साहू संग रोहित साहू निवासी हरपालपुर, कमीनी रैकवार संग प्रहलाद रैकवार निवासी हरपालपुर, सिमरन वाल्मीकि संग सौरभ वाल्मीकि समेत अन्य शामिल रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here