Home छतरपुर सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, दो घायल

सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, दो घायल

12
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज चंदला थाना क्षेत्र में सवारियां बैठाकर जा रहा एक ई-रिक्शा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिससे दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां से एक घायल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंदला निवासी युवक अपने ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर ग्राम सिद्धपुर से चंदला की ओर जा रहा था तभी बूढ़ेपुरवा के समीप उसका संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चंदला निवासी सोहेल खान और रामचरण अहिरवार बुरी तरज घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल चंदला के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद रामचरण को जिला अस्पताल रेफर किया है। चंदला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ. राहुल अहिरवार ने बताया कि रामचरण को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिस कारण से आगे के इलाज हेतु उसे रेफर किया गया है। दूसरे घायल सोहेल खान का चंदला में ही इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here