
छतरपुर। जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुआगांव निवासी रामबली अनुरागी के 36 वर्षीय पुत्र परशुराम ने गत दिवस अज्ञात कारणों के चलते घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परशुराम ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके पीछे के कारण सामने नहीं आए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।







