Home छतरपुर एसडीएम कोर्ट से मिला है स्टे, फिर भी जेसीबी लेकर मकान गिराने...

एसडीएम कोर्ट से मिला है स्टे, फिर भी जेसीबी लेकर मकान गिराने पहुंची पुलिस

Jeevan Ayurveda

कलेक्टर को आवेदन देकर पीडि़त परिवार ने की जांच की मांग

छतरपुर। जिला मुख्यालय पर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महोबा बाईपास पर वार्ड नंबर 12 के बंधियन मोहल्ला में स्थित करीब 8 एकड़ भूमि को लेकर इन दिनों विवाद की स्थिति बनी हुई है। दरअसल उक्त भूमि का प्रकरण न्यायालय में लंबित है और एसडीएम कोर्ट से भू-स्वामी को स्टे मिला हुआ है, बावजूद इसके रविवार को पुलिस जमीन खाली कराने के लिए पहुंच गई थी। हालांकि जब परिवार ने कलेक्टर को फोन पर मामले से अवगत कराया तो कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही रुकवा दी। सोमवार को पीडि़त परिवार ने कलेक्टर कार्यालय में उक्त मामले को लेकर आवेदन दिया है।बंधियन मोहल्ला निवासी अयूम राइन ने बताया कि उक्त भूमि पर उसका परिवार कई दशकों से निवास और खेती का कार्य करते आ रहा है। कुछ वर्ष पूर्व छतरपुर शहर के एक व्यक्ति ने इस जमीन को हथियाने का प्रयास किया था, जिसका केस न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच संबंधित व्यक्ति ने कूटरचित दस्तावेजों की मदद से यह जमीन झांसी के रहने वाले एक जैन परिवार को बेच दी। अब इसी जैन परिवार द्वारा अपने धनबल का प्रयोग करते हुए जमीन को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। अयूम राइन के मुताबिक 26 दिसंबर 2023 को एसडीएम कोर्ट से उसे स्थगन आदेश मिला था जो कि अभी मान्य है और इस प्रकरण में अगली पेशी 7 फरवरी 2024 को है। अयूम राइन के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने 2 फरवरी और 3 फरवरी को शाम करीब 6 बजे उसके घर पहुंचकर नोटिस चश्पा किए, दोनों ही नोटिस में घर खाली करने के लिए एक-एक दिन की मोहलत दी गई और इसके बाद रविवार को पुलिस जेसीबी लेकर जमीन खाली कराने पहुंच गई। परिवार के लोगों ने तत्काल कलेक्टर को फोन लगाकर मामले से अवगत कराया जिसके बाद कलेक्टर ने उक्त कार्यवाही को रुकवाया। सोमवार को अयूम राइन सहित उसके परिवार ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही की जांच कराकर कार्यवाही कराने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here