Home छतरपुर खेत में पड़ी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

खेत में पड़ी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

9
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवाहा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव खेतों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान नरेन्द्र पुत्र देवकीनंदन पांडे उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि नरेन्द्र की हत्या करने के बाद उसे खेतों में फेका गया है। फिलहासल पुलिस मामले की बारीकी से जांच में करने में जुटी हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here