Home छतरपुर घर पर फोन लगाकर युवक ने दी आत्महत्या करने की सूचना

घर पर फोन लगाकर युवक ने दी आत्महत्या करने की सूचना

7
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने एक घंटे में ढूंढ़कर बचाई जान, इलाज जारी

छतरपुर। जिले के नौगांव में शहर में बीती रात पुलिस की सजगता के चलते एक युवक की जान बाल-बाल बच गई। दरअसल युवक ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी थी कि वह आत्महत्या कर रहा है, लेकिन युवक ने यह नहीं बताया कि वह किस स्थान पर है।युवक के पिता ने तत्काल इस संबंध में नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह को पूरी घटना बताई। जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकि टीम की मदद से 1 घंटे के भीतर युवक को नौगांव के स्टेडियम से दस्तयाब कर लिया गया। हालांकि तब तक युवक ने अपने हाथों को किसी धारदार वस्तु से काट लिया था और उसका काफी खून बह चुका था। पुलिस ने तत्काल युवक को नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि यदि थोड़ी और देरी होती तो युवक को बचाना मुश्किल हो जाता। युवक के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here