
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी रोड पर रहने वाली एक नाबालिग लड़की एक मनचले युवक से इस कदर प्रताडि़त है कि उसे पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पीडि़त लड़की के मुताबिक मनचला युवक उसके फोन पर अश्लील मैसेज करके उसे प्रताडि़त कर रहा है और माता-पिता से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीडि़त लड़की ने यह आरोप भी लगाया है कि वह सिविल लाइन थाने गई थी लेकिन पुलिस उसकी नहीं सुन रही है। लड़की ने बताया कि वह 31 जनवरी की शाम को सिविल लाइन थाने गई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक उसकी शिकायत नहीं ली है। दो दिन से वह लगातार शिकायत के लिए भटक रही है। गुरुवार की शाम को लड़की ने महिला थाना जाकर शिकायत की है।








