Home छतरपुर उत्तरप्रदेश के बदमाशों ने की थी आभूषण व्यापारी के साथ लूट

उत्तरप्रदेश के बदमाशों ने की थी आभूषण व्यापारी के साथ लूट

14
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों सहित माल खरीदने वाले को पकड़ा

छतरपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ओरछा रोड थाना क्षेत्र में एक आभूषण व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई थी। घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे पुलिस ने घटना कारित करने वाले उत्तरप्रदेश के 3 बदमाशों और लूट का माल खरीदने वाले व्यक्ति को दबोच लिया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में घटना का खुलासा किया। आरोपियों के पास से लूट की संपत्ति और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 25 जनवरी की शाम को वनगांय निवासी आभूषण व्यापारी ने ओरछा रोड थाना में लूट की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह शाम करीब 6 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी सफेद रंग की बोलेरो कार से आए अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाईक को टक्कर मारने के उपरांत आभूषणों से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए विवेचना के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसने घटनास्थल पर भौतिक निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। जिले के विभिन्न चौराहों और पेट्रोल पंपों सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो वाहन की पहचान की और कार का नंबर यूपी 94 एबी 6550 पुलिस को मिल गया। उक्त नंबर से मिली जानकारी के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने घटना के आरोपी अर्जुन रजक, जयराम प्रजापति, गौरव पटेल, कल्लू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार किया है ये सभी निवासी ग्राम जखरौन जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया और अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों तथा लूट का माल खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना के कुछ आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने लूटे गए करीब 5 लाख के आभूषण और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जप्त कर लिया है। इस कार्यवाही में ओरछा रोड थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव, सहायक उपनिरीक्षक गोकुल सिंह, प्रधान आरक्षक हितेंद्र दुबे, राजेश बागरी, तरुण विश्वकर्मा, दाताराम, सत्येंद्र त्रिपाठी, आरक्षक राजेश यादव, गुलाब खान, भगवान दास, संजीव, रज्जन लोधी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, शिवम, सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश साहू, उप निरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, प्रधान आरक्षक प्रहलाद, राजीव मिश्रा, आरक्षक नरेश सिंह, आरक्षक मुकेश कुमार, नित्य प्रकाश, चंद्रशेखर, धर्मेंद्र सिरवैया तथा उप निरीक्षक देवेंद्र यादव एवं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक संदीप तोमर की मुख्य भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here