Home डेली न्यूज़ 10 महाविद्यालयों में शुरू हुआ पर्यटन कौशल एवं जागरूकता प्रशिक्षण, 1500 विद्यार्थी...

10 महाविद्यालयों में शुरू हुआ पर्यटन कौशल एवं जागरूकता प्रशिक्षण, 1500 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। पीएम ऊषा परियोजना के तहत एमपीकॉन लिमिटेड द्वारा तन्वी सोशल सर्विस समिति के सहयोग से जिले के 10 चयनित महाविद्यालयों में टूरिज्म स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है। प्रशिक्षण 10 से 21 अगस्त तक दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र, पर्यटक मार्गदर्शन, प्रभावी संचार, स्थानीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत, सेवा कौशल, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही महिला मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और सामाजिक संवेदनशीलता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण में प्रत्येक महाविद्यालय से करीब 150 विद्यार्थी शामिल होंगे और जिले के कुल 1500 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट के माध्यम से किया जा रहा है। सहभागिता और प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक महाविद्यालय से 6 उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन होगा। इस प्रकार कुल 60 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रथम चरण में 10 से 14 अगस्त तक छतरपुर, लवकुशनगर, राजनगर एवं हरपालपुर के महाविद्यालयों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। द्वितीय चरण में 17 से 21 अगस्त तक नौगांव, महाराजपुर, चंदला, बिजावर, बड़ा मलहरा एवं बक्सवाहा के महाविद्यालयों में कार्यक्रम होंगे। शासकीय कन्या पी.जी. महाविद्यालय, छतरपुर के प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वय पीएम ऊषा प्रभारी डॉ. शशिकांत अवस्थी द्वारा किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here