Home छतरपुर निर्माण कार्यों में तेजी लाएं: कलेक्टर

निर्माण कार्यों में तेजी लाएं: कलेक्टर

Jeevan Ayurveda

कलेक्टर ने एजेंसियों एवं ठेकेदारों के बिलों का समय से भुगतान करने के दिए निर्देश
छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में निर्माण कार्यों के अंतर्गत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल सहित पीडब्ल्यूडी, पीआईयू के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी, सब इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. ने अधिकारियों को निर्देशित किया की विभिन्न विभागों से संबंधित अधूरे निर्माण कार्यो में प्रगति बढ़ाए और जल्द ही पूरा करें तथा अधिकारी अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों को मौके पर जाकर देखें। ताकि कार्य की गुणवत्ता अच्छी रहे।  कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा की टेंडर एवं वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया को सरल बनाएं। साथ ही ठेकेदारों एवं एजेंसियों के बिलों के भुगतान में बिल्कुल भी देरी न करें। उन्होंने समय पर बिलों के भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जो टेंडर हो गए है उनका काम जल्द शुरू करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए की विभाग की तरफ से कोई कार्य लंबित न रहे। जो कमियां हों उनको दूर करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए की जिन कार्यों में प्रशासकीय स्वीकृति हो गई है उनका दूसरे दिन ही टेंडर हो जाए। कलेक्टर ने पीआईयू के कार्यों में कम प्रगति होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की निर्माण कार्यों से संबंधित अधिकारी एवं सब इंजीनियर साइड पर जाएं। उन्होंने कहा अधिकारियों द्वारा कार्य बेहतर बनाने के लिए जो बेस्ट प्रैक्टिस की गई हो उनको अन्य अधिकारी को साझा करें। कलेक्टर श्री जी.आर. ने निर्देश दिए की कार्य पूरा करने की समय सीमा अधिक न रहे। उन्होंने वर्तमान में चल रहे रोड कार्यों को वेस्ट रोड बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान ठेकेदारों की समस्याएं भी सुनी गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए की जिन रोड के जियो टैग है उनको एक बार क्रॉस चेक करें। साथ ही पुराने निर्माण कार्यों को भी जल्द निपटाएं। उन्होंने कहा अधिकारी एवं ठेकेदार कार्यों में ठिलाई बिल्कुल भी न बरतें। उन्होंने आरईएस एवं पीआईयू के अधिकारियों को टूर डायरी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जी.आर. ने सब इंजीनियर एम.पी. भटनागर को बैठक में बिना जानकारी के उपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here