
।छतरपुर। दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंस छतरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का साथ दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन हुआ जिसके मुख्य अतिथि गोद ग्राम कर्री की सरपंच लक्ष्मी, उपसरपंच महेंद्र तिवारी जी रहे। विशेष शिविर में समस्त छात्र स्वयंसेवी तथा समस्त स्टाफ एवं अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शशांक चौरसिया एवं महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका पांडे जी ने कार्यक्रम का संचालन किया साथ प्रोफेसर आशीष वर्मा एवं अखिलेश पाल भी पूरे शिविर में उपस्थित रहे और छात्रों को मार्गदर्शन भी देते रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया ग्रामीण प्रबुद्ध जनों ने शिविर की सराहना की और पुन: विशेष शिविर लगाने का आग्रह किया । डॉ श्वेता गर्ग पैथोलॉजिस्ट जिला अस्पताल छतरपुर, ने भी ऐसे शिविर में पुन: आने के लिए भी कहा और मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए विशेष रुझान भी दिखाया। इसके साथ-साथ समस्त अतिथि विद्वान एवं सभी कर्मचारी सहित ग्रामीण के प्रबुद्ध जनों ने कैंप के समापन समारोह का आनंद लिया। इसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भी आनंदित होकर स्वयंसेवक की तरह ढेरों क्रियाकलाप एवं श्रमदान कर गोद ग्राम कर्री में जागरूकता फैलाई। सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान लजीज भोजन के साथ कैंप के समापन की घोषणा की गई सभी वॉलिंटियर्स ने शिविर का सामान व्यवस्थित किया और कुशलता के साथ सभी लोग अपने-अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे। सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय पहुंचकर पुन: अपने घरों को रवाना हुए और इस तरह से दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंस छतरपुर का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर विधिवत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









