Home छतरपुर जिले की सीमा में प्रवेश होते ही जिलाध्यक्ष का हुआ आत्मीय स्वागत

जिले की सीमा में प्रवेश होते ही जिलाध्यक्ष का हुआ आत्मीय स्वागत

8
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम का जिले की सीमा में प्रवेश करने के दौरान आत्मीय स्वागत किया गया। संगठन का दायित्व मिलने के बाद पहली बार जिले में आए अध्यक्ष श्री गौतम का स्वागत करने मुंगवारी टोल प्लाजा पहुंची विधायक ललिता यादव, अरविंद पटैरिया, राजेश शुक्ला, महामंत्री सुरेन्द्र चौरसिया, अशोक दुबे, शशिकांत अग्रिहोत्री ने हाथोंहाथ लिया।सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ मुंगवारी टोल प्लाजा में जनप्रतिनिधियों ने नवागत जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम का आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्ष की घोषणा किए जाने के बाद चन्द्रभान सिंह गौतम ने महाकाल के दर्शन किए और वे उज्जैन से अपने दायित्वों का निर्वहन करने छतरपुर आए। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वे पिछले 10-11 वर्षों से पार्टी में संगठन मंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करती है। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जो दायित्व मिला है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। मुंगवारी के बाद अग्रिहोत्री फार्म हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष पति हरिओम अग्रिहोत्री एवं उनके पुत्र शशिकांत अग्रिहोत्री ने उनका शाल-श्रीफल से सम्मान किया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वे उस पर मजबूती से कार्य करेंगे।छतरपुर शहर में हुआ भव्य स्वागतभाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम जैसे ही छतरपुर शहर की सीमा में पहुंचे भाजपा के तमाम नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा नेता और श्रीकृष्णा विश्वविद्यालय के संचालक ब्रजेन्द्र सिंह गौतम ने ग्राम चौका के समीप उनका स्वागत किया। तदोपरांत ग्राम ललौनी के समीप पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह और पूर्व नपाध्यक्ष अर्चना ङ्क्षसह ने स्वागत किया। इसके बाद सागर रोड पर विधायक ललिता यादव, विधायक अरविंद पटैरिया ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। पूर्व विधायक उमेश शुक्ला और पूर्व सांसद जीतेन्द्र सिंह बुन्देला के निवास के बाहर भी भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूलमालाओं के साथ ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। तदोपरांत जिलाध्यक्ष ने मोटे के महावीर मंदिर में भगवान के दर्शन किए और फिर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं व नेताओं से भेंट की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here