Home छतरपुर एमसीबीयू में 1 व 2 फरवरी को होगा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

एमसीबीयू में 1 व 2 फरवरी को होगा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, छतरपुर में महाराजा छत्रसाल शोध पीठ और अकादमिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल: शक्ति, भक्ति और राजनीति के कुशल संवाहक विषय पर कुलपति एवं मुख्य संरक्षक प्रो शुभा तिवारी के मार्गदर्शन में 1 व 2 फरवरी 24 को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। आयोजन की विभिन्न समितियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगी हैं। मीडिया संयोजक डॉ एसपी जैन एवं सदस्य श्री एनके पटेल के अनुसार महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड के शौर्य, शक्ति, भक्ति, नीति, कुशल प्रशासक और उदात्त मानवीय मूल्यों के श्रेष्ठ नायक माने जाते हैं। इन्हें बुंदेलखंड केशरी के नाम से भी जाना जाता है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बहुआयामी पक्षों पर देश-विदेश के सुधीजन एमसीबीयू में दो दिन  गहन मंथन करेंगे। इस सार्थक आयोजन के लिए समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे गए हैं। प्रतिकुलपति डॉ डीपी शुक्ला, कुलसचिव श्री यशवंत सिंह पटेल तथा डॉ ममता बजपेयी संरक्षक हैं। छत्रसाल शोध पीठ प्रमुख डॉ मुक्ता मिश्रा तथा प्रभारी अकादमिक प्रकोष्ठ डॉ बी पी एस गौर संयोजक तथा  प्रो चित्रलेखा अवस्थी सह संयोजक हैं। डॉ दुर्गावती सिंह तथा डॉ देवेन्द्र कुमार प्रजापति को सचिव तथा डॉ कमलेश चौरसिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य समितियां भी बनाई गई हैं।ये सभी समितियां आयोजन को अंतिम रूप दे रहीं हैं, ताकि ये अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सार्थक एवं यादगार बन सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here