
छतरपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड छतरपुर द्वारा दिसम्बर 2023 में सीएम हेल्पलाइन के ऊर्जा विभाग में दर्ज कराई गई बिजली संबंधित शिकायतों का सर्वाधिक निराकरण करते हुए प्रदेश में दूसरा तथा जिले में पहला स्थान हासिल किया गया है। विभाग को मिली इस उपलब्धि के लिए अधीक्षण अभियंता प्रमिल कुमार मिश्रा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिसम्बर 2023 में सीएम हेल्पलाइन में कुल 1991 शिकायतें दर्ज की गई थीं जिनमें से 1810 शिकायतों का निराकरण किया गया। सीएम हेल्पलाइन की ओर से छतरपुर वृत्त को 98.15 टोटल बेंटेज स्कोर के साथ ए-ग्रेड दिया गया है।








