Home छतरपुर  तीन हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोचा

 तीन हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोचा

11
0
Jeevan Ayurveda

गोली मारकर हत्या करने का किया था प्रयास
छतरपुर। करीब तीन माह पहले राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डहर्रा में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को राजनगर पुलिस ने उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। राजनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर 2023 को डहर्रा निवासी बाबूलाल पटेल को गोली मारकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों पर सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था, जिनमें से तीन अपराधी पकड़ लिए गए थे। एक अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसकी गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर फरार अपराधी शैलू बढ़ई उम्र 24 साल निवासी ग्राम डहर्रा को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक मन भरन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक एसपी सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्यप्रकाश बाजपेई, आरक्षक शिवकुमार, संजय, सौरभ तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, धीरेन्द्र पटेल, संतोष सिंह, चालक आरक्षक नारायण की अहम भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here