Home छतरपुर 40 नेत्र रोगियों को दोबारा मिलेगी रोशनी

40 नेत्र रोगियों को दोबारा मिलेगी रोशनी

9
0
Jeevan Ayurveda

नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न

छतरपुर। नगर के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर पर चौदहवें वर्ष का चौथा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। यह शिविर स्व. बालमुकुंद असाटी की स्मृति में छोटे भाई राधेलाल असाटी एवं पुत्र विजय, अजय असाटी के सहयोग से आयोजित किया गया था। हनुमान टौरिया सेवा समिति के गिरजा पाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉ विवेक उपाध्याय और डॉ प्रदीप मिश्रा सहित 10 सदस्यीय टीम के द्वारा 270 आंखों के मरीजों का परीक्षण एवं जांच की गई जिसमें 40 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चिन्हित किये गये जिन्हें आज ही चित्रकूट भेजा गया एवं बाकी मरीजों का इलाज कर दवा एवं चश्मा वितरित किए गए।इस अवसर पर हरि अग्रवाल, गिरजा पाटकर, लखन सोनी, लाल जी पाटकर, विकास गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, डीसी पाठक, लालू गुप्ता, एमएल विश्वकर्मा, मनीष भोले गुप्ता, दिनेश मम्मा, मद्दू नेता, संतोष नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here