Home छतरपुर वन अमले ने की अवैध उत्खनन पर कार्यवाही

वन अमले ने की अवैध उत्खनन पर कार्यवाही

9
0
Jeevan Ayurveda

उत्खनन संबंधी सामान, लिफ्टर मशीन एवं डीजल पंप जप्त1

छतरपुर। वन परिक्षेत्र छतरपुर अंर्तगत मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक संजीव झा ,वन मंडलाधिकारी सर्वेश सोनवानी, उप वनमण्डलाधिकारी स्वामी कार्तिक नायक के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी छतरपुर रजत तोमर के निर्देशन में वन अमले ने बीट सूरजपुरा कक्ष क्रमांक पी -617 में पहुंचकर बीट के वन क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे अवैध उत्खनन (कुआं खुदाई) को रुकवाकर पूंछताछ की। पूंछताछ के दौरान मौके पर राकेश यादव तनय पुट्टन यादव निवासी छतरपुर के द्वारा बताया गया मेरे पास उत्खनन की स्वीकृति और जमीन से संबंधित कोई भी दस्तावेज नही हैं। वन क्षेत्र होने और कोई स्वीकृति न होने के चलते मौके पर उत्खनन संबंधी सामान लिफ्टर मशीन , डीजल पंप आदि जप्त करके वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के अंतर्गत प्रकरण क्रमांक 281/25 पंजीबद्ध किया गया।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में रमाशंकर गोस्वामी वनपाल,मुरलीधर रैकवार वनपाल,शिवनारायण द्विवेदी वनपाल,रोशन तिवारी वनपाल, रजनीश द्विवेदी वनरक्षक,पवन कुमार शर्मा वनरक्षक,देवेंद्र अहिरवार वनरक्षक,कुलदीप तिवारी वनरक्षक एवं प्रकाश नारायण पांडे वनरक्षक शामिल रहे

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here