Home छतरपुर विधायक के भरोसे पर ग्रामीणों ने खत्म किया धरना

विधायक के भरोसे पर ग्रामीणों ने खत्म किया धरना

Jeevan Ayurveda

अंडर ब्रिज बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे ग्रामीण

हरपालपुर। नगर में एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे बाईपास की क्रॉसिंग पर ग्राम गलान के रहवासियों द्वारा अंडर ब्रिज अथवा फ्लाईओवर बनवाए जाने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा था। तीन दिन तक चले इस प्रदर्शन का पटाक्षेप रविवार की शाम को क्षेत्रीय विधायक के भरोसे पर हुआ है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि हर हाल में ग्रामीणों की मांग पूरी की जाएगी।विधायक कामाख्या प्रताप सिंह टीका राजा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि वे ग्रामीणों की मांग का प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को भेजेंगे और जल्द ही मांग पूरी की जाएगी। विधायक से मिले इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम गलान में बाईपास बन जाने के बाद गांव के लोगों को क्रॉसिंग के दौरान हादसे की आशंका है। चूंकि गांव के आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, राशन दुकान तक जाने के लिए ग्रामीणों को बाईपास क्रॉस करना होगा इसलिए अंडरब्रिज अथवा फ्लाईओवर न होने के कारण दुर्घटनाएं होंगी। इसी भय के कारण ग्रामीणों द्वारा अंडर ब्रिज अथवा फ्लाईओवर निर्माण की मांग की जा रही है। तीन दिन पहले ग्रामीणों ने बाईपास का निर्माण कार्य रुकवाकर धरना शुरू कर दिया था। विभाग के वीरेन्द्र पटैरिया ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को पूरा कराने के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसे पास होने में अभी तीन से चार माह का वक्त लगेगा ऐसे में विभाग ने निर्णय लिया है कि जिस स्थान पर अंडरब्रिज अथवा फ्लाईओवर का निर्माण किए जाने की मांग की जा रही है उस स्थान को छोड़कर 150 मीटर आगे से शेष कार्य कराया जाएगा। बीच के कार्य को बाद में पूरा कराया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here