Home छतरपुर बिजावर के श्रीराम-जानकी निवास में मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम

बिजावर के श्रीराम-जानकी निवास में मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम

15
0
Jeevan Ayurveda

जिले के बिजावर के श्रीराम-जानकी निवास मंदिर प्रांगण में विधायक राजेश शुक्ला बबलू द्वारा विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। विधायक राजेश शुक्ला अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी शुक्ला, पुत्र धनंजय शुक्ला सहित अपने परिजनों, नगरवासियों और विधानसभावासियों के साथ ऐतिहासिक पलों के साक्षी बने। इस अवसर पर मंदिर में की गई महाआरती में विधायक श्री शुक्ला ने सपत्नीक आरती की। तदुपरांत मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बिजावर एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार सहित सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here