Home छतरपुर नगर पालिका छतरपुर की अनूठी पहल

नगर पालिका छतरपुर की अनूठी पहल

Jeevan Ayurveda

नगरपालिका छतरपुर द्वारा महिलाओं को होम कंपोस्टिंग कर खाद बनाने की विधि बताई

छतरपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर पालिका छतरपुर सीएमओ सुश्री माधुरी शर्मा के निर्देशन में घर से निकलने वाले गीले कचरे, फलों के छिलके, खराब सब्जी से होम कंपोस्टिंग खाद बनाए जाने का प्रशिक्षण शुक्रवार को शहर के वार्ड नंबर 32 एवं 02 के स्व सहायता समूह की महिलाओं के लोगों को दिया।स्वच्छता नोडल अधिकारी नीतेश चौरसिया ने बताया स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत वार्ड स्तर पर होम कंपोस्टिंग खाद बनाए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि घरों में डिब्बा और मटकों में छेद कर उसमें मिट्टी और पानी डालकर फलों और सब्जियों के अपशिष्ट को डालकर तैयार किए जाने वाली खाद को 10-15 दिन में तैयार खाद को गमलों या पौधों में उपयोग कर सकते है। मटका विधि से कंपोस्ट बनाने की विधि समझाई।इस दौरान सिटी मिशन मैनेजर, चंद्रप्रकाश गुप्ता, देव पचौरी, डेएएनयूएलएम आरती, वंदना, रीना सहित वार्ड एवम स्वसहायता समूह त्रिवेणी से त्रिवेणी शर्मा, सोनम से श्रीमती विद्या बरार, लाड़ली सीता प्रजापति वेदमाता से श्रीमती किरण कुलपहाड़ी महिलाएं उपस्थित रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here