Home छतरपुर छतरपुर के युवा ने लिया अयोध्या तक दौड़कर जाने का संकल्प

छतरपुर के युवा ने लिया अयोध्या तक दौड़कर जाने का संकल्प

6
0
Jeevan Ayurveda

10 दिन में तय करेगा साढ़े तीन सौ किलोमीटर की दूरी
छतरपुर। आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में होने जा रही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के लोग पैदल यात्राएं कर रहे हैं। वहीं कुछ युवा अनूठे अंदाज में भी अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में छतरपुर शहर के एक युवा ने दौड़ते हुए अयोध्या जाने का संकल्प लेते हुए गुरूवार को अपनी यात्रा प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर की शांति नगर कॉलोनी के रहने वाले अंकुर रावत ने छतरपुर से अयोध्या तक लगभग साढ़े तीन सौ किलोमीटर की दूरी दौड़कर पूरी करने का संकल्प लिया है। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने गुरूवार को मोटे के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया और इसके बाद हाथ में भगवा ध्वज थामकर अपनी यात्रा प्रारंभ की। यात्रा प्रारंभ करने से पहले अंकुर ने अपने पिता रामेश्वर रावत और माँ ममता रावत से भी आशीर्वाद लिया। अंकुर के मुताबिक अगले 10 दिनों में वह अपनी यात्रा को पूरा करेंगे तथा 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here