Home छतरपुर पिता-पुत्र की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस के हाथ अब भी...

पिता-पुत्र की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली

Jeevan Ayurveda

एक बार फिर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे परिजन, जांच की मांग
छतरपुर। नवंबर 2023 में महाराजपुर नगर के वार्ड नंबर 15 से एक हृदयविदारक घटना सामने आई थी, जिसमें पिता-पुत्र की लाश कुंए में मिली थीं। चूंकि पिता-पुत्र के शरीर पर विद्युत तार लिपटे हुए मिले थे जिस कारण से परिजनों को हत्या किए जाने का संदेह था। घटना के करीब 15 दिन बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की थी लेकिन उक्त मामले में पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। गुरूवार को परिजनों ने एक बार फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। महाराजपुर निवासी राजबहादुर कुशवाहा ने ज्ञापन देते हुए बताया कि 23 नवंबर 2023 को उसके चाचा राजू कुशवाहा तथा राजू के पुत्र मोहित का शव महाराजपुर के वार्ड नंबर 15 में स्थित उसके खेत पर बने कुंए में मिला था। दोनों के शव विद्युत तारों में लिपटे हुए थे तथा कुंए के आसपास संघर्ष के निशान मिले थे। महाराजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी लेकिन अभी तक पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है। दिसंबर माह में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर शीघ्र खुलासा करने की मांग की थी जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 15 दिवस में खुलासा करने का आश्वासन दिया था। परिजनों के मुताबिक 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं किया है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here