
छतरपुर। बुधवार की रात बमीठा थाना क्षेत्र के देवगांव-झमटुली मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल लाया गया था जहां गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक सतीश पुत्र बारेलाल अहिरवार निवासी ग्राम खेरा थाना बमीठा के जीजा राकेश अहिरवार ने बताया कि बुधवार की शाम को सतीश पन्ना से लौटा था। गांव आने के बाद वह अपने किसी दोस्त को उसके गांव तक छोडऩे गया और यहीं से वापिस लौटते वक्त देवगांव-झमटुली मार्ग पर उसकी बाईक एक भैंस से टकरा गई। दुर्घटना में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जब रात करीब 11 बजे घर के लोगों को घटना की जानकारी मिली तब वे मौके पर पहुंचे और इसके बाद 108 एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।







