Home छतरपुर कन्या पीजी कॉलेज में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कन्या पीजी कॉलेज में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय छतरपुर में 11 जनवरी को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग छतरपुर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिला आत्मनिर्भरता एवं महिला का समाज में एक सुदृढ़ स्थान बनाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजीव सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के मार्गदर्शक और प्राचार्य डॉ एलएल कोरी द्वारा की गई। इस अवसर पर प्राची सिंह चंदेल, संचालिका, वन स्टॉप सेंटर ने महिलाओं से जुड़े हुए समस्त मुद्दों एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम मिश्रा ने भी महिला सशक्तिकरण के बारे में छात्राओं को बताया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में चल रही शासकीय एवं अशासकीय गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एल. कोरी ने भी छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सबल एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का संचालन डॉ. नीरज निरंजन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here