Home छतरपुर अवकाश घोषित कराने पूर्व मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

अवकाश घोषित कराने पूर्व मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पूर्व राज्यमंत्री एवं छतरपुर विधानसभा से भाजपा विधायक श्रीमती ललिता यादव ने रविवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि वे प्रदेशवासियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर आने वाली 22 जनवरी को प्रदेश में एक दिन का अवकाश घोषित करें। श्रीमती यादव ने कहा 22 जनवरी 2024 संपूर्ण देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। 22 जनवरी को हिंदुओं द्वारा पिछले साढ़े 5 सौ वर्षों से किया जा रहा इंतजार खत्म होने वाला है। अगर इस दिन अवकाश रहेगा तो शासकीय कर्मचारी और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भी ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बन सकेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here