Home छतरपुर रेल्वे पुल के पास गड्ढे में गिरी महिला, मौत

रेल्वे पुल के पास गड्ढे में गिरी महिला, मौत

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पर अपने परिवार के साथ दर्शन करने आई एक महिला ट्रेन से उतरने के बाद रेल्वे पुल के पास मौजूद गड्ढे में गिर गई और उसकी मौत हो गई। गाजियाबाद निवासी ओमप्रकाश शुक्ला उम्र 67 वर्ष ने बताया कि वह बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में स्थित धार्मिक स्थल के दर्शन करने के लिए अपनी पत्नी राजकुमारी शुक्ला 65 वर्ष, मनोज शुक्ला उम्र 36 वर्ष और शिवांश शुक्ला उम्र 6 वर्ष के साथ ट्रेन से आया था। ग्राम गढ़ा के पुल के पास जब ट्रेन रुकी तो सभी लोग नीचे उतरे और सड़क मार्ग की ओर बढऩे लगे। इसी दौरान राजकुमारी रेल्वे पुल के पास मौजूद एक गड्ढे में गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और राजकुमारी को गड्ढे से निकालकर जिला अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here