Home डेली न्यूज़ अच्छी बारिश की कामना को लेकर संकट मोचन धनुषधारी मंदिर में हुआ...

अच्छी बारिश की कामना को लेकर संकट मोचन धनुषधारी मंदिर में हुआ हवन-पूजन

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले में अच्छी बारिश और किसानों की समृद्धि की कामना को लेकर संकट मोचन धनुषधारी मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान से प्रदेश में समय पर और भरपूर वर्षा होने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ। आयोजन से जुड़े राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि भगवान से प्रार्थना की गई है कि क्षेत्र में अच्छी बारिश हो, जिससे किसानों की फसलें लहलहाएं और जनजीवन सुख-समृद्धि से भर जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा प्रकृति का अमूल्य उपहार है और अच्छी बारिश से खेती-किसानी के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान संकट मोचन के दर्शन कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here