Home छतरपुर जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक की...

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

Jeevan Ayurveda

भगवां। भगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवां- गोरखपुरा मार्ग के पास स्थित मखनपुरा गांव के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
 जानकारी के मुताबिक संदीप आदिवासी 22 वर्षीय निवासी जिला पन्ना अपनी बहिन के घर झिंगरी आया था। वह झिंगरी से भगवां की ओर जा रहा था तभी तेज रफ्तार जेसीबी द्वारा बाइक सवार संदीप आदिवासी को टक्कर मार दी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त जेसीबी इस समय भगवां अंचल के ग्रामों में पाइप लाइन का सुधार कार्य कर रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस थाना में सूचना दी सूचना मिलते ही भगवां थाना प्रभारी रामस्वरूप उपाध्याय अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा उपचार हेतु भेजा गया। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया की जेसीबी का ड्राइवर मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। जेसीबी मशीन को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here