Home छतरपुर शिक्षक संदर्भ समूह छतरपुर ने मनाया मूल कर्तव्य दिवस

शिक्षक संदर्भ समूह छतरपुर ने मनाया मूल कर्तव्य दिवस

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आज 03 जनवरी को शिक्षक संदर्भ समूह छतरपुर के सौजन्य से मूल कर्तव्य दिवस एवं श्रीमती सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस के अवसर पर शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्राचार्य श्री एम के त्रिपाठी जी द्वारा सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उद्बोधन दिया गया उन्होंने कहा सावित्रीबाई हमारे शिक्षा जगत की प्राण है जिन्होंने महिला शिक्षा व उनके अधिकारों को दिलाने का कार्य किया है छतरपुर जिले का शिक्षक संदर्भ समूह बहुत अच्छा कार्य कर रहा । कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेंद्र सिंह वर्मा जिला सह समन्वयक द्वारा किया गया । डॉक्टर आर बी पटेल जिला समन्वय द्वारा प्राचार्य जी का पुष्प माला से स्वागत किया गया एवं मूल कर्तव्य की शपथ दिलाई गई साथ ही शिक्षक संदर्भ समूह की जानकारी भी प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर शिक्षा,शिक्षक व शिक्षार्थी पर चर्चाएं समय समय पर आयोजित करते रहेगें । इसी क्रम में श्री नीरज खरे ए पी सी द्वारा मूल कर्तव्यों का वाचन किया गया। श्रीमती नम्रता शुक्ला (सहायक प्राध्यापक सी टी इ छतरपुर) संभागीय समन्वयक द्वारा पुष्पांजलि कर अपना उद्बोधन व गीत सुनाया । इस कार्यक्रम में समस्त सहायक प्राध्यापक डॉक्टर श्रीमती रेखा शर्मा श्री राजीव मिश्रा डॉक्टर जडिया जी श्री सैनी जी श्री विश्वकर्मा जी नारायण खरे जी एवं समस्त स्टाफ के साथ श्री आर एस गुप्ता प्राचार्य सूरजपुरा, श्री नरेंद्र अनुरागी उपस्थित रहे । उपस्थित सदस्यों ने श्रीमती सावित्री फुले जी के विचारों का आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम के अंत में श्री राम बिहारी सक्सेना ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here