Home छतरपुर नए वर्ष में दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले एसपी

नए वर्ष में दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले एसपी

Jeevan Ayurveda

बच्चों को दी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने की सलाह, परिवार की समस्याओं को जाना

छतरपुर। मंगलवार को नए वर्ष के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने गत वर्ष दिवंगत हुए जिले के पुलिसकर्मियों के परिजनों से, उनके आवास पर पहुंच कर भेंट की। परिवारों का हाल जानने के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के बच्चे, जो अनुकंपा में भर्ती किए गए उनसे, उनके भाइयों एवं बहनों उनसे मिलकर उनकी शैक्षणिक स्थिति के बारे में भी जाना। उन्होंने अनुकंपा में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी लेने की सलाह दी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक श्री सांघी गंभीर बीमारी में उपचार के दौरान दिवंगत हुए प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार सिंह चौहान के सिविल लाइन आवासीय परिसर में स्थित आवास पर पहुंचे। उनके साथ एएसपी विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वर्गीय श्री चौहान के परिजनों से मेडिकल बिल एवं अन्य फंड के बारे में जानकारी ली तथा समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारी, अभिलेख अधिकारी एवं कार्यालय को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक छतरपुर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भी दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों से मिलकर संवेदनशीलता व्यक्त करते साहस के साथ आगे बढऩे हेतु प्रेरित किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here