Home छतरपुर अक्षत कलश लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा

अक्षत कलश लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा

Jeevan Ayurveda

जगह-जगह हुआ स्वागत, सैकड़ों लोग हुए शामिल

नौगांव। भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करने के लिए अयोध्या से आए पवित्र अक्षत कलश लेकर संपूर्ण जिले में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नौगांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही और यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।नगर के मंशा देवी मंदिर में पवित्र अक्षत कलश की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभा यात्रा नगर पालिका चौराहा, कोठी चौराहा, सैय्यद ब्रदर्स चौराहा, कल्याण चौक, रामा एण्ड कंपनी, मुसाफिर खाना होते हुए मौनी बाबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भंवर राजा, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, अभिलाषा शिवहरे, श्याम सुंदर अरजरिया पार्षद, भाजपा नेता सूरज देव मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, रवी रिछारिया, ममता यादव, अंजना राजपूत पूर्व पार्षद, राजेश यादव मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, कुलदीप यादव नगर कांग्रेस अध्यक्ष, राजेंद्र दीक्षित वरिष्ठ भाजपा नेता, राहुल साहू महा सचिव बुंदेल खंड दालमिल एसोसिऐसन सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरूष शामिल हुए।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here