
बड़ामलहरा। नई साल की शुरुआत लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ धार्मिक स्थल पहुँचकर दर्शन करके की। ऐसे ही बड़ामलहरा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों रामबाग, हनुमान बाग मंदिर, गुफा धाम सड़वा, पंचमुखी हनुमान मंदिर पुखरिया सरकार सड़वा, टुंडेवार मंदिर और तीर्थ स्थल भीमकुण्ड पर लाखों की तादाद में लोग पहुंचे और अपनी नई साल की शुरुआत की। वहीं तीन युवक बाइक से तीर्थ स्थल भीमकुण्ड से अपने घर वापिस लौट रहे थे जिनकी तेज रफ्तार बाइक कचारी गांव के समीप अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें बाइक सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार सोमवार को बड़ामलहरा वार्ड नं 02 निवासी अंकित पिता माखन आदिवासी 18 साल, सौरभ पिता घनश्याम सेन 19 साल एवं करन पिता रामदयाल आदिवासी 20 साल भीमकुण्ड से घर वापिस लौट रहे थे जिनकी बाइक कचारी गांव के पास शाम साढ़े पांच बजे लगभग अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई जो सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई जिससे बाइक सवार तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उक्त घायलों को राहगीरों ने अपने वाहन से सिविल अस्पताल बड़ामलहरा ले आये जिनका डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया।









