
कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचकर बिजावर में सिलेंडर फटने से घायल लोगों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। साथ ही परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान एडीएम मिलिंद नागदेवे, सीएमएचओ डॉ आर पी गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ जीएल अहिरवार उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि रविवार को बिजावर में दोपहर के समय एक दुकान पर घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोग घायल हो गए। जो जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती हैं, जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है उनमें से 6 लोगों की बर्न स्थिति 40 प्रतिशत से ज्यादा है उन्हें अधिक उपचार के लिए झांसी या ग्वालियर रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं।ये हुए घायलसिलेण्डर फटने से घायल हुए लोगों में सतीश पिता मुन्ना विश्वकर्मा उम्र 14 वर्ष, अभि पिता अशोक विश्वकर्मा 6 वर्ष, गनेश पिता सिल्ली बंसल उम्र 22 वर्ष, आकाश पिता राजू प्रसाद बंसल 19 वर्ष, नरेन्द्र पिता सरमन राजपूत 14 वर्ष, आशीष पिता देवेन्द्र साहू उम्र 33 वर्ष, यश पिता रमेश साहू 13 वर्ष, मनीष पिता राजेश अहिरवार 10 वर्ष, क्रिश पिता पप्पू अहिरवार उम्र 10 वर्ष, मीना पति पप्पू अहिरवार 30 वर्ष, सतेन्द्र पिता पूरन सिंह बघेल उम्र 24 वर्ष, राधे पिता राजेश नामदेव 17 वर्ष, अंकित पिता श्यामलाल बुनकर 19 वर्ष, गनेश पिता धनीराम अहिरवार उम्र 26 वर्ष, अमर पिता गोपाल कुशवाहा 15 वर्ष, चम्पा पिता मिजाजी अहिरवार 19 वर्ष, सोहन पिता अमर सिंह यादव 14 वर्ष, शिवम पिता गनेश रैकवार 12 वर्ष, बालकिशन पिता मूलचन्द्र साहू 46 वर्ष, प्रीतम पिता धनीराम कुशवाहा उम्र 24 वर्ष, प्रिंस पिता प्रीतम कुशवाहा 6 माह, नीलम पति प्रीतम कुशवाहा 20 वर्ष, गुड्डीबाई पति सूरज आदिवासी 25 वर्ष, जमुनाबाई पति गनेश अहिरवार 42 वर्ष, विनोद पिता कसिया अहिरवार 25 वर्ष शामिल हैं।इन लोगों को किया गया रिफरराधे पिता राजेश अहिरवार, क्रिश अहिरवार पिता पप्पू अहिरवार, मीना अहिरवार पति पप्पू अहिरवार, अंकित पिता श्यामलाल बुनकर, आशीष पिता देवेन्द्र साहू, नरेन्द्र पिता सरमन राजपूत को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।इनका कहना-आज बिजावर में सिलेण्डर फटने से गंभीर हादसा हुआ है। 25 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती 6 लोगों की हालत गंभीर है। ये लोग 40 प्रतिशत से ज्यादा जल गए हैं। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए ग्वालियर रिफर किया जा रहा है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में बेहतर उपचार दिया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर के उपयोग पर खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जाएगा।पार्थ जैसवाल, कलेक्टर







