Home डेली न्यूज़ समोसा दुकानदार पर फायरिंग, पेट्रोल पंप संचालक पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली...

समोसा दुकानदार पर फायरिंग, पेट्रोल पंप संचालक पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने का आरोप

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नंबर वन स्कूल के सामने दिनदहाड़े सनसनीखेज विवाद और गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक समोसा दुकानदार ने स्थानीय पेट्रोल पंप संचालक संजीव उर्फ संजू अग्रवाल पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जानलेवा हमला करने और पैर में गोली मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पैर में चोट लगने से लहूलुहान दुकानदार को उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार, नंबर वन स्कूल के सामने समोसा की दुकान संचालित करने वाले मुनमुन चौरसिया और शहर के पेट्रोल पंप संचालक संजू अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर अचानक कहासुनी शुरू हो गई थी। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर तीखी नोकझोंक होने लगी। पीडि़त दुकानदार मुनमुन चौरसिया का आरोप है कि विवाद के दौरान संजू अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और उस पर निशाना साधते हुए फायर कर दिया, जिससे गोली उसके पैर में जा लगी। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच विवाद की मुख्य वजह क्या थी, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here