
नौगांव। थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुरा मार्ग पर एक आदतन अपरधी द्वारा दहशत फैलाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मेश कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी धरमपुरा किसी अपराध को अंजाम देने की नियत से गांव के रास्ते पर घूम रहा था। सूचना मिलने के बाद टीम ने संबंधित स्थान पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस मिला। धर्मेश के विरुद्ध धारा 25/27 आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। उसके विरुद्ध वर्ष 2020 में चोरी का अपराध पहले से भी दर्ज है। अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है।







