Home छतरपुर दो बच्चों की माँ ने कुएं में छलांग लगाई, मौत

दो बच्चों की माँ ने कुएं में छलांग लगाई, मौत

Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। महाराजपुर थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 पठवा पर बने कुएं में दो बच्चों की माँ कूंद गयी देखते ही देखते महिला की डूब कर मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 13 की निवासी दीपा पति नीरज पटेल उम्र 27 वर्ष 12 मार्च की सुबह अज्ञात कारणों के चलते कुएं में कूंदने से महिला दीपा पटेल की मृत्यु हो गयी। जैसे ही आसपास के लोगों ने महिला को कुएं में कूँदता हुआ देखा तो तत्काल कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर देर होने से महिला की जान नहीं बच पाई। घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंचा पुलिस बल एवं नगरीय प्रशासन के अमला ने महिला की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया जिसे महाराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार किया एवं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here