Home डेली न्यूज़ शिवम के सशस्त्र पुलिस में चयन के वाद नगर आगमन पर हुआ...

शिवम के सशस्त्र पुलिस में चयन के वाद नगर आगमन पर हुआ स्वागत

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बकस्वाहा मुख्यालय अंतर्गत वीरमपुरा ग्राम पंचायत निवासी श्याम सुंदर वासुदेव के पुत्र शिवम वासुदेव का मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस में चयन होने के बाद प्रथम बार नगर आगमन पर नगरवासियों एवं परिजनों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। शिवम की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर मंजिल हासिल करने की प्रेरणादायक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। शिवम वासुदेव ने शासकीय नवीन महाविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बिना किसी कोचिंग के घर पर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2023 में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में मध्यप्रदेश पुलिस में सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। शिवम की इस उपलब्धि ने उनके दादाजी रामदास वासुदेव पूर्व सरपंच, बड़ी माताजी आरती रानी वासुदेव पूर्व सरपंच,मा राधा, बड़े भाई भरत वासुदेव सरपंच वीरमपुरा, बड़े पापा राम मिलन वासुदेव पंचायत सचिव अध्यक्ष वासुदेव कपाडिय़ा समाज का नाम रोशन किया है।
शिवम की उपलब्धि ने यह साबित किया है कि कठिन परिस्थितियां भी दृढ़ संकल्प और मेहनत के आगे बाधा नहीं बन सकतीं। उनके चयन और प्रथम नगर आगमन पर हुए स्वागत से वीरमपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here