Home डेली न्यूज़ थ्रेशर में काम करते समय युवक का हाथ कटा, गंभीर हालत में...

थ्रेशर में काम करते समय युवक का हाथ कटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में काम करने के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से 25 वर्षीय एक युवक का हाथ कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में युवक को बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम देरी निवासी 25 वर्षीय गनेश कुशवाहा (पिता छिद्दी कुशवाहा) अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान थ्रेशर मशीन में काम करते समय अचानक उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का हाथ बुरी तरह फंस गया और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही तड़पने लगा।
चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन घायल गनेश को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाकर तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने युवक का प्राथमिक उपचार शुरू किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सर्जरी वार्ड (तीसरी मंजिल) में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस घटना के बाद से पीडि़त परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here