छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला निवासी अरबाज सिघाड़ी नदी नई ईदगाह के पास स्थित एक कुएं के पास अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी से भरे कुएं में जा गिरा।
घटना के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए अरबाज को कुएं से बाहर निकाला। हादसे में अरबाज के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
अरबाज ने बताया कि हादसे के समय उसके दोस्त मौके पर मौजूद थे और उन्होंने समय रहते उसे कुएं से बाहर निकाल लिया। उसने कहा कि यदि उसके दोस्त वहां नहीं होते, तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी।










