Home डेली न्यूज़ छतरपुर में दूध डेयरी विवाद: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने पेट्रोल...

छतरपुर में दूध डेयरी विवाद: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास से चारों आरोपियों को दबोचा

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबे कॉलोनी में दूध डेयरी की दुकान को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष और अपहरण तक पहुंच गया। अगल-बगल डेयरी खोलने की रंजिश के चलते मंगलवार शाम को चार लोगों ने मिलकर राकेश यादव के साथ पहले जमकर मारपीट की और फिर उन्हें जबरन एक चार पहिया वाहन में बैठाकर फरार हो गए। इस पूरी सनसनीखेज घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जिसके बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।
पेट्रोल पंप से पकड़े गए चारों आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय अपनी टीम के साथ हरकत में आए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और चारों आरोपियों भज्जू यादव, ब्रजपाल यादव, चंद्रभान यादव और ओम अरजरिया को एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, अपहृत राकेश यादव को भी सकुशल अपनी निगरानी में ले लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो डेयरी वालों के विवाद के एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के व्यक्ति को चार लोगों के द्वारा कार में अपहरण कर ले जाने की सूचना हमें मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाही करते हुए चारों लोगों को गिरफ्तार कर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here