Home डेली न्यूज़ नौगांव में चैन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सात दिन में तीसरी वारदात...

नौगांव में चैन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सात दिन में तीसरी वारदात में पकड़ा गया युवक

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। नौगांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। पिछले सात दिनों में तीसरी बार चैन छीनने की कोशिश करने वाला युवक इस बार अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को संदेह है कि इसी आरोपी ने इससे पहले नौगांव में हुई दो चैन स्नैचिंग की घटनाओं को भी अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसके पास से पूर्व की दोनों घटनाओं में लूटा गया माल बरामद होने की भी संभावना जताई जा रही है।
यह कार्रवाई छतरपुर एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में, एसडीओपी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन तथा नौगांव थाना प्रभारी संजय राय के नेतृत्व में की गई। लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से परेशान नौगांव के लोगों को पुलिस की इस कार्रवाई से राहत मिली है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नौगांव में हुई अन्य वारदातों में उसकी कोई भूमिका रही है या नहीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here