
आयोजन स्थल पर छतरपुर पुलिस द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पार्किंग व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लान बनाया गया है, जिसका रूट चार्ट एक दिन पहले जारी किया गया। डायवर्सन प्लान के मुताबिक छतरपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की मंजूर नगर रोड में फेस्टिवल ग्राउंड, लालगांव, प्रेम गिरी मंदिर, एएसआई ग्राउंड में पार्किंग रहेगी। महोबा, राजनगर, चंदला, गौरीहार, लवकुशनगर की तरफ से कार्यक्रम में आने वाले वाहन बलवंत सिंह महाविद्यालय परिसर की पार्किंग, एमपीटी पार्किंग, विवेकानंद चौराहा, टूरिस्ट ग्राउंड और आदिवर्त पार्किंग में पार्क करेंगे। पन्ना, चंद्रनगर तरफ से कार्यक्रम में आने वाले समस्त वाहन टौरिया टेक से सूरजपुरा रनेह फॉल, अचनार बाईपास से होते हुवे पायल तिराहा तक आयेंगे। विक्रमपुर की ओर से आने वाले वाहन गोकुल धाम होते हुए खजुराहो आएंगे। प्रात: 9 बजे तक बस बमीठा एयरपोर्ट के सामने से कार्यक्रम के समीप पार्किंग तक आ सकेंगी, उसके बाद गंज फ्लाईओवर व टौरिया टेक डायवर्टेड मार्ग से ही आएंगी।








