छतरपुर। शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टोरिया पर पितृ मोक्ष माह के अवसर पर बीती देर शाम ‘एक शाम पूर्वजों के नामÓ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ महाआरती एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
स्व. जगदीश प्रसाद भार्गव की स्मृति में वार्षिक आयोजन
यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भार्गव की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ कर अपने पूर्वजों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पाठ के उपरांत विधि-विधान से महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
साधु-संत और गणमान्य नागरिक हुए शामिल
कार्यक्रम में साधु-संत, धर्माचार्य तथा शहर के गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पूरे हनुमान टोरिया परिसर में भक्तिमय वातावरण छाया रहा। श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की स्मृति में पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।









